करंट अफेयर्स (18/07/2019)

प्रश्न 1  कब किया जायेगा लॉन्च चंद्रयान-2 ?

इसरो ने घोषणा कर बताया 22  जुलाई को होगा चंद्रयान-2 लॉन्च

चंद्रयान – 2 के लैंडर का नाम “विक्रम” रखा गया है, जबकि इसके रोवर का नाम “प्रज्ञान” रखा गया है.

प्रश्न 2 कौन सा देश बना अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य ?

पलाऊ बना अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य

पलाऊ ओशनिया में स्थित एक देश है, इसमें 500 से अधिक द्वीप शामिल हैं .

प्रश्न 3 केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने किस चीज के लिए भारत के 12 बीच का चयन किया?

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने “ब्लू फ्लैग” प्रमाणीकरण के लिए भारत के 12 बीच का चयन किया

ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण उन बीच को प्रदान की जाती है जो स्वच्छता तथा पर्यावरण सम्बन्धी पर खरे उतरते हैं

प्रश्न 4 AIIB ने किस कंपनी को 100 मिलियन डॉलर की ग्रीन एनर्जी फंडिंग प्रदान की है ?

AIIB ने L&T इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड को 100 मिलियन डॉलर की ग्रीन एनर्जी फंडिंग प्रदान की है.

इस ऋण राशि का उपयोग पवन तथा सौर उर्जा परियोजनाओं के लिए किया जायेगा.

प्रश्न 5  विश्व बैंक ने  किस चीज  के लिए 250 मिलियन डॉलर की सहायता को मंज़ूरी दी है ?

विश्व बैंक ने Resilient Kerala Programme के लिए 250 मिलियन डॉलर की सहायता को मंज़ूरी दी है

Resilient Kerala Programme के तहत निर्धन वर्ग की आजीविका को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा

For more such informative articles, stay tuned to OWN TV.

Facebook Comments
Ishika Aggarwal:

View Comments (0)